Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

सहरसा

शिक्षिका रजनी कुमारी पीएम ई विद्या अंतर्गत ई वीडियो कंटेंट बनाने के लिए आमंत्रित

By अंग इंडिया न्यूज़
February 12, 2026 2 Min Read
0

सहरसा, अजय कुमार: राज्य शिक्षा एवं शोध प्रशिक्षण परिषद, शिक्षा विभाग, पटना के द्वारा महिषी स्थित कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका रजनी कुमारी को पीएम ई विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत ई वीडियो कंटेंट बनाने के लिए विशेष तौर आमंत्रित किया। पीएम ई विद्या के ई वीडियो कंटेंट के तहत मध्य विद्यालय के अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए सुलभ शब्दों में ज्ञान वर्धन के लिए डिजिटल माध्यम के द्वारा शिक्षिका रजनी कुमारी का वीडियो व्याख्यान रिकॉर्ड करके एससीआरटी, पटना के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और डीटीएच चैनल पर प्रसारित हुआ है।

वर्तमान में रजनी कुमारी बिहार लोक सभा आयोग़ द्वारा प्रोन्नत होकर प्राथमिक विद्यालय रजौरा, कहरा में प्रधान शिक्षिका के रूप में पदस्थापित हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से इतिहास में स्नातक और बीएड उत्तीर्ण रजनी बिहार सरकार में शिक्षिका बनने से पूर्व राजधानी दिल्ली के विभिन्न प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों में अध्यापन करा चुकी हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से प्राचीन इतिहास में स्नातकोत्तर अपने छात्र – छात्राओं के बीच बहुत ही लोकप्रिय शिक्षिका रही हैं। एक शिक्षित परिवार से आने वाली शिक्षिका रजनी कुमारी के पिता देश के विख्यात कंस्ट्रक्शन कंपनी में सहायक पद से सेवानिवृत्त हैं।

एकमात्र छोटा भाई राहुल कश्यप भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई से उच्च शिक्षा लेकर एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में लंदन में अपने परिवार के संग रहते हैं। इनके छोटे चाचा डॉ बबल कांत झा जेएनयू से पीएचडी करके कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट क्लीवलैंड, अमेरिका में वैज्ञानिक हैं। सहरसा सहित गांव महिषी में अनेकों शिक्षाविद और शुभेच्छु ने रजनी को बधाई प्रेषित किया है। जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानाध्यक चंद्र मोहन झा, संजय कुमार झा, शिक्षक डोली कुमारी, सुधीर कुमार, ग्रामीण प्रतिभा चौधरी, दीपक चौधरी सहित अन्य लोग शामिल है।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

नदी किनारे अज्ञात युवक का सिर कटी लाश मिलने से लोगो में है दहशत

Next

जांच करने गई प्रशासन की टीम को अस्पताल में बनाया बंधक, भारी पुलिस बल ने कराया मुक्त

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.