माननीय न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने जिला अधिवक्ता संघ में दिया अपना बहुमूल्य समय

पूर्णिया, विधि संवाददाता : माननीय न्यायमूर्ति पटना उच्च न्यायालय सह पूर्णिया के निरीक्षि न्यायमूर्ति संदीप कुमार इन दोनों पूर्णिया न्याय मंडल के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व सचिव के आग्रह पर वे अधिवक्ता संघ पधारे। अधिवक्ता संघ के प्रशाल में उनका जोरदार स्वागत किया गया। न्यायमूर्ति के साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारी भी थे। संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी ने न्यायमूर्ति को बुके एवं सॉल भेंट कर और पाग पहनाकर उनका स्वागत किया। सचिव सुमन जी प्रकाश ने जिला जज को बुके प्रदान किया। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के एक मांग पर न्यायमूर्ति ने आश्वासन दिया कि परिवार न्यायालय में लंबित मामलों के संख्या को देख कर यदि आवश्यक हुआ तो अतिरिक्त परिवार न्यायालय की स्थापना हेतु अवश्य ही अनुशंसा करूंगा।

उन्होंने अधिवक्ता संघ के चुनाव में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने की बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने नए अधिवक्ताओं को से बातचीत कर उनका हौसला आफजाई किया और उन्हें कुछ टिप्स भी दिए। उन्होंने पूर्णिया अधिवक्ता संघ के बारे में कहा कि यह बार बहुत ही पुराना है। इसके इतिहास को लिखित रूप में एक किताब में प्रकाशित किया जाना चाहिए ताकि आने वाले युवा अधिवक्ता इस संघ के गोरखपुर इतिहास से अवगत हो सकें। इस मौके पर वरीय अधिवक्ता रमाकांत ठाकुर, बिभाकर सिंह और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने भी अपनी बातें रखी और अन्य बातों के अलावे अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में भी अधिवक्ता संघ में समय देने हेतु खुशी जाहिर किया। धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता संघ के सचिव ने किया और कार्यक्रम का संचालन किया वरीय अधिवक्ता कृष्णकांत वर्मा ने। इसके पहले न्यायमूर्ति का न्यायालय के निरीक्षण का कार्य भी जारी रहा। इसी क्रम में उन्होंनेने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में न्यायालय की कार्यवाही को बारीकी से देखा और अपनी बातें भी राखी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon