Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

PURNIA NEWS : माफा पेट्रोल पंप ने दिया स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता का संदेश, प्लास्टिक छोड़ो–कपड़ा और जूट थैला अपनाओ अभियान चला”

By अंग इंडिया न्यूज़
July 15, 2025 1 Min Read
0

PURNIA NEWS : पूर्णिया के मरंगा स्थित माफा पेट्रोल पंप (बीपी पूर्णिया) द्वारा भारत पेट्रोलियम के निर्देश पर 1 से 15 जुलाई तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा एवं प्लास्टिक थैला छोड़ो अभियान’ का आयोजन किया गया, जिसके तहत मंगलवार को आर.एन. साह चौक से प्रभात फेरी निकालकर मां पूरन देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। मंदिर के आसपास फैले कचरे को हटाकर साफ-सफाई की गई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान का नेतृत्व ओएसटीएस मैनेजर छविंदर कुमार बाग व संचालक रामकुमार यादव ने किया, जबकि इस अवसर पर स्मार्टफ्लीट सीआरई निर्भय कुमार निराला समेत कई कर्मचारी और स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।

मंदिर समिति की सचिव पूनम झा, पुजारी संतोष झा एवं अधिवक्ता पवन कुमार पोद्दार को प्रतीकस्वरूप जूट थैले भेंट किए गए। पूनम झा ने अभियान की सराहना करते हुए मंदिर परिसर को साफ रखने के इस प्रयास को प्रेरणादायक बताया। इस पहल के दौरान माफा पंप की टीम—टीम लीडर बिनोद कुमार, सुपरवाइज़र उपांशु गुप्ता और सभी डीएसएम कर्मियों सहित—ने सक्रिय भागीदारी निभाई और प्लास्टिक की जगह कपड़ा, जूट और पेपर थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

SAHARSA NEWS : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनमा इटहरी में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का उद्घाटन

Next

PURNIA NEWS : पूर्व पैक्स अध्यक्ष के गवन के वजह से नहीं हो रहा है कोई काम

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.