धमदाहा एसडीएम ने बीकोठी बाजार के पांच उर्वरक दुकानों में मारा छापा, एक को किया सील

पूर्णिया, आनंद यादुका : धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र में किसानों के हित में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। एसडीएम अनुपम ने शनिवार को बीकोठी बाजार स्थित पाँच खाद-बीज दुकानों पर अचानक छापेमारी की, जिसमें एक दुकान को अनियमितता पाए जाने पर तुरंत सील कर दिया गया। किसानों के द्वारा अत्यधिक कीमत पर खाद बीज बेचे जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई इस कार्रवाई से किसानों में खुशी की लहर है, जबकि अत्यधिक कीमत पर खाद-बीज बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

एसडीएम अनुपम ने साफ कहा कि किसानों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी दुकानदार निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस तत्पर कार्रवाई से उम्मीद जताई जा रही है कि अब बाजार में खाद और बीज की बिक्री पारदर्शी और उचित मूल्य पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *