रूपौली विधायक ने देर रात भवानीपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रूपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने देर रात भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं, मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं, कर्मियों की उपस्थिति तथा परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने अस्पताल प्रबंधक एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता को सुरक्षित, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने पर जोर दिया। जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए विधायक ने कहा कि रूपौली की जनता का स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुख-सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि है। इसके लिए हम दिन-रात कार्य करने को तत्पर हैं। इस मौके पर जदयू के जिला महासचिव निर्मल राय, विनीत आनंद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *