भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज पूर्णिया में लेंगे प्रेस कांफ्रेंस

पूर्णिया : भारतीय जनता पार्टी, पूर्णिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज पूर्णिया में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 2:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय, वनभाग, पूर्णिया में आयोजित की जाएगी। पार्टी की ओर से जारी आमंत्रण में बताया गया है कि यह संवाददाता सम्मेलन कई महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगा, जिसमें प्रदेश की राजनीतिक स्थितियों, उद्योग विभाग से जुड़े विकास कार्यों तथा आगामी संगठनात्मक योजनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी।

भाजपा पूर्णिया ने जिलास्तर के सभी प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं छायाकारों को इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के कवरेज हेतु ससम्मान आमंत्रित किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है, और पार्टी उम्मीद करती है कि पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण वार्ता को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *