पूर्णिया में “खेले इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग” का शानदार आयोजन, उभरते खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

PURNIA NEWS : पूर्णिया के खेल भवन में मंगलवार को “खेले इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग” का भव्य और सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, अभिभावकों, खेल प्रेमियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री राज कुमार गुप्ता (एडीएम, पूर्णिया), माननीय विधायक श्री विजय कुमार खेमका (पूर्णिया सदर एवं L&O) द्वारा किया गया। दोनों अतिथियों ने कहा कि यह लीग युवाओं को खेल के माध्यम से राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है, जो उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करता है। SDC-cum-DSO पूर्णिया श्री रवि शंकर झा ने खिलाड़ियों के जज़्बे की प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपमहापौर श्रीमती पल्लवी गुप्ता,
डॉ. संजीव कुमार (स्वास्थ्य विभाग),
श्री रामकृष्ण कुमार (एसआई, मरंगा थाना),
श्री नंदकिशोर सिंह (राज्य अध्यक्ष, प्रेस क्लब),
श्री मुरारी सिंह (श्री राम सेवा संगठन) और
श्री अमित सज्जन (चेस एसोसिएशन ऑफ पूर्णिया) सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

इस सफल आयोजन में पूर्णिया किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की टीम का योगदान सराहनीय रहा।
अध्यक्ष अनीकेत कुमार सिंह, महासचिव संतोष चौहान तथा पूरी टीम के साथ
दीपक सिंह (बिहार अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग कोऑर्डिनेटर),
राज संचू रजवार (ज़ोनल कोऑर्डिनेटर) और
आशीष कुमार चौहान (रेफरी) ने कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन सत्र में उपमहापौर श्रीमती पल्लवी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि पूर्णिया के युवा खेलों में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं और सरकार भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर सहयोग देती रहेगी। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मरक्षा, खेल भावना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था, जिसे खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन और जोशपूर्ण प्रदर्शन से सफलतापूर्वक सिद्ध किया। यह लीग पूर्णिया में खेलों के नए इतिहास के रूप में आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *