पूर्णिया में मनाई जाएगी डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशु की 119वीं जयंती, कई गणमान्य अतिथि होंगे शामिल

पूर्णिया : कला, साहित्य और संस्कृति के प्रकाशपुंज, कोटीलबद्ध धरतीपुत्र तथा कला–भवन पूर्णिया के संस्थापक डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशु की 119वीं जयंती 15 दिसंबर 2025 (सोमवार) को धूमधाम से मनाई जाएगी। समारोह का आयोजन कला–भवन, पूर्णिया में किया गया है।समारोह का उद्घाटन एवं मुख्य अतिथि होंगी माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, अध्यक्ष–सह संरक्षक, कला–भवन न्यास तथा मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) विवेकाननंद सिंह, माननीय कुलपति, पूर्णिया विश्वविद्यालय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. देवी राम, उपाध्यक्ष, कला–भवन, पूर्णिया करेंगी। आयोजक मंडल ने बताया कि डॉ. सुधांशु जी ने पूर्णिया की कला–संस्कृति, साहित्यिक चेतना और सामाजिक जागरण में अमूल्य योगदान दिया था। उनकी जयंती न केवल श्रद्धांजलि का अवसर है, बल्कि उनकी विचारधारा और समाजोत्थान की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है।

कार्यक्रम विवरण

तारीख: 15 दिसंबर 2025 (सोमवार)

स्थान: कला–भवन, पूर्णिया

श्रद्धांजलि समारोह का उद्घाटन: 02:30 बजे अपराह्न

कार्यक्रम के प्रवर्तक राम नारायण सिंह, मंत्री, कला–भवन, पूर्णिया ने सभी बुद्धिजीवियों, साहित्यप्रेमियों और नगरवासियों से इस जयंती समारोह में सादर उपस्थिति की अपील की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon