Purnia News: मालपुर मध्यविद्यालय का गिरा छत, बाल-बाल बचे बच्चे, ग्रामीणों में आक्रोश

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News प्रखंड के मालपुर मध्यविद्यालय के कक्षा की छत धाराशायी हो गयी है तथा इसमें बाल-बाल बच्चे बच गए हैं। खतरा अभी भी टला नहीं है, बरामदा की भी वही स्थिति है, कभी भी भयंकर हादसा हो सकता है। यह तो संयोग था कि जर्जर कमरे को बंद रखा गया था, अन्यथा भयंकर हादसा हो सकता था। इस विद्यालय में लगभग पाचं सौ बच्चे पढते हैं, जिनकी जिंदगी अब दांव पर लग गयी है।

यह बता दें कि पिछले 19 अप्रील 2025 को दैनिक जागरण ने छत गिरने की संभावना को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसपर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आश्वासन दिया था कि छत की मरम्मती करवा दी जाएगी, परंतु आजतक इसओर किसी का भी ध्यान नहीं गया है। नतीजा सामने है कि एक कक्षा की छत धाराशायी हो गयी है। संयोग था कि बच्चे कक्षा में नहीं थे तथा पूर्व में ही छत के धाराशायी होने की स्थिति में उस कमरे को बंद कर दिया गया था। यद्यपि अभी भी खतरा नहीं टला है। विद्यालय के बरामदे की भी वहीं स्थिति है। बच्चे हैं कि मानते नहीं हैं तथा वे बरामदे में शिक्षकों के मना करने के बाद भी दौड़ लगाते रहते हैं।

खासकर मध्याहन भोजन के समय बच्चे अनियंत्रित हो जाते हैं तथा यत्र-तत्र दौड लगाते रहते हैं। अगर समय रहते सभी जर्जर छतों की मरम्मती या

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon