जाम और दुर्घटनाओं पर सांसद पप्पू यादव की लोकसभा में मुखर आवाज, ओवरब्रिज निर्माण को दी प्राथमिकता

PURNIA NEWS : पूर्णिया में लगातार बढ़ती जाम और दुर्घटना की समस्या को लेकर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज लोकसभा में जोरदार तरीके से मुद्दा उठाया। उन्होंने बेल्लोरी चौक, जनता चौक, कोट स्टेशन, जलालगढ़, गढ़बनेली, बनमनखी, जानकीनगर और रानीपतरा जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में ओवरब्रिज और रेल अंडरपास की आवश्यकता पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। सांसद ने बताया कि इन क्षेत्रों में रोज़ाना जाम की समस्या विकराल रूप ले रही है और लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन वर्षों से कई परियोजनाएं अधर में लटकी हुई हैं।

पप्पू यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूछा कि जनता चौक, बनमनखी और जानकीनगर जैसे प्रमुख स्थानों पर ओवरब्रिज निर्माण की शुरुआत कब होगी और जारी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। इस पर रेल मंत्री ने कहा कि संबंधित सभी ओवरब्रिज परियोजनाओं का विस्तृत ब्योरा सांसद को उपलब्ध कराया जाएगा। सांसद ने कहा कि यह सिर्फ विकास का विषय नहीं, बल्कि लाखों लोगों की सुरक्षा और दैनंदिन जीवन की सुविधा से जुड़ा मामला है। उन्होंने मांग की कि पूर्वी बिहार की इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को तत्काल प्राथमिकता देकर जाम और दुर्घटनाओं से जूझ रही जनता को जल्द राहत प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *