PURNEA NEWS। पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। शातिर हथियार तस्कर बेचन झा को दबोच लिया। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और अल्टो कार बरामद की गई।Contentsतीन बार जेल जा चुका है आरोपीक्या मिला पुलिस कोकौन-कौन था छापेमारी दल मेंपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनमनखी एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में सरसी थानाध्यक्ष मनीष चंद्रा और अपर थानाध्यक्ष आयूष राज की टीम ने यह कार्रवाई की। जिला आसूचना इकाई की टीम भी साथ थी।तीन बार जेल जा चुका है आरोपीपकड़ा गया तस्कर बेचन झा पहले भी कई अपराधों में जेल जा चुका है। 2006 में लूट का एक और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में कई और राज खुले हैं।क्या मिला पुलिस कोदेशी कट्टा: 1जिंदा कारतूस: 8मोबाइल: 2अल्टो कार: 1कौन-कौन था छापेमारी दल मेंथानाध्यक्ष मनीष चंद्राअपर थानाध्यक्ष आयूष राजजिला आसूचना इकाई टीमसिपाही राज रंजनसिपाही चंदन कुमार ठाकुरसिपाही चितरंजन कुमारसिपाही नितीश कुमारसूत्रों के अनुसार आरोपी लंबे समय से हथियारों की तस्करी में लिप्त था। उसके मोबाइल से मिली जानकारी से कई और तस्करों के नाम सामने आए हैं। पुलिस जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकती है। Post navigationPURNEA NEWS ;पूर्णिया में विकास को नई गति: विधायक खेमका ने किया दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का शिलान्यास PURNIA NEWS: पूर्णिया में एक बच्चा, दो पिता: परिवार परामर्श केंद्र में सुलझा अनोखा मामला