13 दिसंबर के राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान के अधिकाधिक मामलों को चिन्हित करने का निर्देश

पूर्णिया, विधि संवाददाता: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया द्वारा 13 दिसंबर 2025 को इस वर्ष का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी आयोजित की जाएगी। यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के कार्यक्रमानुसार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया कन्हैया जी चौधरी के निर्देश पर 09 दिसंबर 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव प्रमोद रंजन की अध्यक्षता में जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के साथ बैठक आहुत की गयी। जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर शरण ओमी एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात कौशल किशोर कमल बैठक में उपस्थित हुए।

बैठक में यह निर्देश दिया गया कि ट्रैफिक चालान से संबंधित अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित करें एवं निष्पादन हेतु अग्रतर कार्यवाही करें। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, एन०आई० एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना बीमा दावा वाद के मामले, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) भू-अधिग्रहण के मामले, वेतन एवं पेंशन संबंधित मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले एवं अन्य दीवानी वादों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon