पूर्णिया में माँ सारदा देवी की 173वीं जयंती: 11 दिसंबर को रामकृष्ण मठ में भव्य पूजा-आरती-प्रसाद, सभी सादर आमंत्रित

पूर्णिया: रामकृष्ण मठ (भट्टा बाजार) पूर्णिया में गुरुवार 11 दिसंबर को माँ सारदा देवी की 173वीं जन्मतिथि बड़े हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। सुबह 5:30 बजे मंगल आरती से शुरू होकर विशेष पूजा, होम, भक्ति संगीत, स्वामी जितेन्द्रानन्द जी का माँ के जीवन-उपदेश पर प्रवचन, पुष्पांजलि और दोपहर 12:50 बजे महाप्रसाद वितरण तक पूरा दिन माँ के रंग में रंगा रहेगा। शाम 5:20 बजे संध्या आरती और भजन के साथ समापन होगा। मठ ने सभी भक्तों से सपरिवार आने और माँ का आशीर्वाद लेने की अपील की है। दान 80G में करमुक्त है और प्रस्तावित “रामकृष्ण मठ विवेकानन्द मूल्य शिक्षा संस्थान” के भवन निर्माण के लिए भी सहयोग मांगा गया है। आइए, माँ सारदा के इस पावन उत्सव में शामिल होकर जीवन धन्य करें। जय माँ सारदे! जय ठाकुर! जय माँ! जय स्वामीजी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *