मौसी के यहां पढ रहा सचिन एक माह से गायब, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज में अपनी मौसी के घर पढाई कर रहा एक किशोर पिछले एक माह से लापता है, जिससे उसके स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । किशोर मोहनपुर थाना क्षेत्र के बहुती गांव का रहनेवाला है । इसको लेकर पीडित के पिता ने थाना से लेकर मुख्यमंत्री तक अपने पुत्र की बरामदगी के लिए गुहार लगायी है । इस संबंध में पिता कामदेव राम ने बताया कि उसका पुत्र सचिन कुमार उम्र 12 वर्ष मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज में अपनी मौसी सुमित्रा देवी पति स्व जीवछ राम के यहां रहकर पढाई करता था ।

पिछले माह 10 नवंबर कोे वह विद्यालय के लिए घर से निकला, परंतु आजतक वह घर नहीं लौटा है । इसको लेकर उनके द्वारा उदाकिशुनगंज में मामला दर्ज कराते हुए, मुख्यमंत्री तक आवेदन देकर अपने पुत्र की बरामदगी की गुहार लगायी है । अपने पुत्र के बारे में बताया कि उसका रंग गेहुआ, लंबाई पांच फीट पांच इंच है । उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी उसके पुत्र सचिन को उनके पास पहुंचाएगा, उसे वे 21 हजार रूपये पुरस्कार के रूप में देंगे । उनका मोबाइल नंबर 7782878589 एवं 7018524651 है, उन्हें इन नंबरों पर भी संपर्क करके सूचना दे सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *