PURNEA NEWS-विमल किशोर : जन सुराज पार्टी ने डहुआबाडी एवं तालबाडी पंचायत में चलाया जागरूकता सदस्यता अभियान। जिला उपाध्यक्ष इं महफूज आलम की अध्यक्षता में एवं संगठन मुख्य प्रवक्ता विमल किशोर चौधरी के नेतृत्व में अमौर प्रखंड के डहुआबाडी एवं तालबाडी पंचायत में जन सुराज पार्टी का जागरूकता अभियान एवं सदस्यता अभियान चलाया। ताल बाड़ी पंचायत के कटहलबाड़ी एवं नहरा में में जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर महफूज आलम के सफल नेतृत्व में आयोजित सदस्यता अभियान एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुषों ने जन सुराज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। वही डहुआबाडी पंचायत के वार्ड नंबर 3चौन टोला में जन सुराज जागरूकता अभियान चलाया गया इस दौरान दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों ने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *