पूर्णिया, वि० सं०: जिला अधिवक्ता संघ पूर्णिया के सदस्य अधिवक्ता स्व० राजेश कुमार झा को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि। उनका निधन 12 दिसंबर को पूर्वाह्न 08:35 बजे लगभग 57 वर्ष की अवस्था में ब्रेन हैमरेज के कारण हो गया। शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ताओं ने स्वर्गी झा के सम्मान में शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए अपने-आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा।
संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में दिन के 01:30 बजे संघ के प्रशाल में एक शोक-सभा का आयोजन कर स्व० राजेश कुमार झा के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर संघ के सचिव सुमन जी प्रकाश एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे। अध्यक्ष महोदय ने जानकारी देते हुए कहा कि राजेश कुमार झा ने वर्ष 2000 में अपने संघ की सदस्यता ग्रहण की थी। वे कनीय अधिवक्ताओं का मददगार और गरीबों के अधिवक्ता के रुप में जाने जाते थे। वे काफी नेक दिल इंसान थे।

उनका जन संघ के लिए की अपूरणीय क्षति हुई है। अपने पीछे वे विधवा पत्नी रागिनी झा (शिक्षिका ) और 1 पुत्र व 5 पुत्री छोड़ गए हैं। पुत्र स्नातक और पुत्री इंटरमीडिएट में हैं। संध्या 4.00 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायिक कक्ष में भी एक संयुक्त शोक-सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता गण शामिल हुए तथा 2 मिनट का मौन रखकर अधिवक्ता स्व० राजेश कुमार झा के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।



