जनता की समस्याओं पर डीएम का सीधा फोकस – अररिया जनता दरबार में कई मामलों का ऑन-स्पॉट समाधान

अररिया, प्रिंस कुमार : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी विनोद दूहन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए तत्काल समाधान की दिशा में तेज़ और प्रभावी कदम उठाए। डीएम ने हर शिकायत को संवेदनशीलता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके चलते कई मामलों का निपटारा वहीं पर कर दिया गया।

जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध निपटारे का सख्त निर्देश दिया गया। जनता दरबार के दौरान डीएम ने साफ कहा कि आम लोगों की समस्याओं का पारदर्शी और त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *