अररिया में ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत छात्राओं ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ शपथ ली

प्रिंस कुमार, अररिया: अररिया के मध्य विद्यालय बांसबाड़ी में जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने छात्राओं को शिक्षा और कानूनी अधिकारों के महत्व से अवगत कराया और बाल विवाह व दहेज जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान ‘सखी वार्ता’ सत्र में छात्राओं ने अपनी समस्याओं और अनुभव साझा किए, जबकि अधिकारियों ने उन्हें आत्मविश्वास के साथ गलत परंपराओं का विरोध करने और विपरीत परिस्थितियों में सरकार की मदद लेने की जानकारी दी। बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन (181), वन स्टॉप सेंटर और DHEW की उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी दी गई। अंत में शिक्षकों और छात्राओं ने सामूहिक रूप से बाल विवाह एवं हिंसा मुक्त समाज बनाने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *