सुमित्रा ज्ञान निकेतन में द्वितीय टर्मिनल परीक्षा का परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

पूर्णिया, आनंद यादुका : भवानीपुर नगर पंचायत स्थित क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सुमित्रा ज्ञान निकेतन में द्वितीय टर्मिनल परीक्षा का परिणाम बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में घोषित किया गया। इस अवसर पर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने न केवल मेधावी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि उन छात्र-छात्राओं को भी प्रेरित किया जिनके अंक अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए। विद्यालय परिवार ने ऐसे विद्यार्थियों को निराश न होने की सीख देते हुए आगे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय के निदेशक कन्हैया यादुका एवं प्रधानाचार्य विश्वजीत विकास ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा में कम अंक आना असफलता नहीं, बल्कि यह सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना ही वास्तविक सफलता है। सभी विद्यार्थी समय पर पढ़ाई शुरू करें, नियमित अभ्यास करें, सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। उन्होंने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेश और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन शैक्षणिक उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon