पूर्णिया : पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव विजय शंकर सिंह और देश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग साइकिल यात्री अविनाश जी के नेतृत्व में साइकिलिस्टों की एक टीम शनिवार 13 दिसंबर को दस दिवसीय धार्मिक एवं साहसिक साइकिल यात्रा पर रवाना हुई। यह यात्रा हरिद्वार से प्रारंभ होकर 23 दिसंबर को बाबा बैद्यनाथ धाम में संपन्न होगी, जिसमें आने-जाने सहित लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यात्रा पर निकलने से पूर्व टीम के सदस्यों ने अपने अभिभावकों, परिजनों, खेलप्रेमियों, शुभचिंतकों और माता पुरण देवी का आशीर्वाद लिया।
मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि इस अभियान में साइकिलिस्ट विजय शंकर सिंह, राकेश कुमार पवन, संजीव मिश्रा, अविनाश सहित अन्य शामिल हैं, जिनमें यात्रा को लेकर उत्साह और जोश साफ नजर आ रहा था। पीडीसीए के अधिकारी व सदस्य नवीन सिंह, नंदकिशोर सिंह, मनोहर कुमार, डॉ. आलोक कुमार, शशांक शेखर सिंह, मीना सिंह, अक्षत, कृष्णा कुमार, राणा प्रताप सिंह, तौफीक आलम, एस.के. सरोज, पंकज श्रीवास्तव, राजू झा, राजीव सिंह उर्फ विक्की, आदित्य केजरीवाल, ब्रजेश भास्कर, परिमल सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने टीम को शुभकामनाएं देकर इस साहसिक यात्रा के लिए रवाना किया।



