घटिया पीसीसी सड़क निर्माण पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, काम कराया बंद

पूर्णिया, आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड के बड़हरी पंचायत अंतर्गत कुशहा मिलिक गांव में बन रही पीसीसी सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को बंद करा दिया और संवेदक के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के महज एक दिन बाद ही कई स्थानों पर दरारें पड़ गईं, जबकि गिट्टी भी उखड़ने लगी है। इससे स्पष्ट है कि निर्माण कार्य में विभागीय मानकों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि घटिया निर्माण को लेकर पहले ही मजदूरों और संवेदक को गुणवत्ता में सुधार की हिदायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद घटिया सामग्री का उपयोग जारी रहा।

निर्माण की स्थिति देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और काम रोकने का फैसला लिया। ग्रामीणों ने एक स्वर में मांग की है कि सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी संवेदक पर सख्त कार्रवाई हो। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से नहीं कराया जाएगा, तब तक कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों के विरोध के बाद अब संबंधित विभाग और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *