रुपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल याचिका समिति के सदस्य मनोनीत

पूर्णिया: रुपौली विधायक और जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर प्रसाद मंडल को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने याचिका समिति का सदस्य मनोनीत किया है, जिससे क्षेत्र की जनसमस्याओं को सदन में मजबूती से उठाने की उम्मीद बढ़ गई है। बीते चुनाव में बिहार में सबसे अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले मंडल ने कहा – “रुपौली की जनता की आवाज को सदन और संगठन में हमेशा बुलंद करूंगा, याचिका समिति से विकास और जनहित के मुद्दों को नई ताकत मिलेगी।”

मनोनयन पर रुपौली में हर्ष का माहौल है, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर, बीकोठी अध्यक्ष माधव कुमार, रुपौली अध्यक्ष मयंक कुमार, अशोक चौधरी, दीपक कुमार, बरुन कुमार मंडल, विवेक कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। यह मनोनयन रुपौली के विकास और जनप्रतिनिधित्व को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *