भवानीपुर प्रखंड के जावे गांव में अगलगी, तीन परिवारों का घर जलकर राख

पूर्णिया, आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत जावे गांव में रविवार की देर रात आग लगने की घटना में तीन परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस अगलगी में जावे निवासी मो० रहमत, मो० रिजवान तथा मो० अजमत के घरों के साथ-साथ घर में रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया। अचानक लगी आग से गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि आग लगने के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सोमवार को संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारी शैलेन्द्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया और जांच रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों को आपदा प्रबंधन के तहत सरकारी सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *