अमौर नगर पंचायत में विकास को मिली रफ्तार, दो सड़कों व आरसीसी कलभट का शिलान्यास

पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को विकास कार्यों को गति देते हुए मुख्य पार्षद बीबी दिलआरा बेगम ने दो पीसीसी सड़कों एवं एक आरसीसी कलभट निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम उपमुख्य पार्षद सकीना खातुन, संबंधित वार्ड पार्षदों, प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो. शाहनवाज आलम ने जानकारी दी कि नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार द्वारा आवंटित राशि से वार्ड संख्या 09 में मदरसा टोला से कब्रिस्तान तक लगभग 14.96 लाख रुपये की लागत से आरसीसी कलभट सहित पीसीसी सड़क तथा वार्ड संख्या 11 में ग्रामीण सड़क से मठ्ठू के घर तक 10.50 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका कार्य प्रारंभ हो चुका है।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में बेहतर सड़क और मजबूत आधारभूत संरचना के लिए मुख्य पार्षद लगातार प्रयासरत हैं, जिससे आवागमन सुगम होगा और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *