एसपी अंजनी कुमार सिंह ने माता-पिता संग किए सुंदरनाथ धाम के दर्शन

अररिया, प्रिंस कुमार : पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी कुमार सिंह आज अपने माता-पिता के साथ अररिया जिले के ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम पहुँचे। एसपी सिंह ने यहां सुंदरनाथ धाम स्थित शिवगंगा से जल लेकर गर्भगृह में महंत सिंहेश्वर गिरी के सान्निध्य में विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की।

पूजा संपन्न होने के बाद एसपी श्री सिंह ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा सुंदरनाथ धाम में आकर सुकून का एहसास होता है। उनके इस दौरे को व्यक्तिगत आस्था और धार्मिक सद्भाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *