अररिया के शिवम शार्दूल बने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

अररिया, प्रिंस कुमार : कहते हैं कि हौसलों से उड़ान भरी जाती है, और यह बात अररिया जिले के मिरदौल निवासी शिवम शार्दूल ने सच कर दिखाई है। शिवम ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। शिवम ने हैदराबाद एयरफोर्स अकादमी में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसके बाद हाल ही में आयोजित पासिंग आउट परेड में वह भारतीय वायु सेना के अधिकारी बने।

पासिंग आउट परेड में सीडीएस ने दिया सर्टिफिकेट
इस भव्य पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने प्रशिक्षण प्राप्त वायु सेना अधिकारियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए। शिवम के लिए यह ऐतिहासिक क्षण था, जिसके गवाह उनके पिता माधवेंद्र सिंह और माता, शिक्षिका किरण सिंह भी बने।

दादाजी के सपने को किया साकार
शिवम शार्दूल ने अपने मिरदौल निवासी दादाजी स्व. गजेन्द्र नारायण सिंह और हेमेंद्र नारायण सिंह के सपने को साकार किया है। शिवम की इस कामयाबी पर उनका परिवार, गांव और क्षत्रिय समाज अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। शिवम की इस उपलब्धि पर जिला क्षत्रिय समाज के हेमेंद्र नारायण सिंह, अरुण कुमार सिंह, अंजनी सिंह, चांदनी सिंह, चंद्रशेखर सिंह बबन, विमल सिंह, राजन सिंह, राहुल सिंह, पदमानंद सिंह, चंद्रभूषण सिंह, रंजेश सिंह, पवन सिंह, डब्लू सिंह, बबलू सिंह आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *