Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Araria News
अररिया

Araria News: 13 साल बाद म्यांमार की कैद से लौटा ‘मुन्ना’; 12 की उम्र में 16 लाख में बेचा, माँ के संघर्ष ने मौत के मुँह से निकाला

By अंग इंडिया न्यूज़
January 6, 2026 2 Min Read
0

प्रिंस कुमार, अररिया: Araria News अररिया जिले के बौसी थाना क्षेत्र स्थित करेला गांव के एक परिवार के लिए इस बार की खुशियां आंसू बनकर छलकीं, जब उनका बेटा 13 साल के लंबे वनवास के बाद ‘मौत की मंडी’ से जिंदा लौट आया। मुन्ना उर्फ जमशेद, जिसे 12 साल की मासूम उम्र में दलालों ने काम का झांसा देकर म्यांमार (बर्मा) के हाथों बेच दिया था, अब 25 साल की उम्र में अपने घर वापस आ पाया है।

16 लाख में सौदा और म्यांमार का नारकीय जीवन
मुन्ना ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसे तीन स्थानीय दलालों- मुर्शीद, फेंकना और दुखन ने बनारस में काम दिलाने के नाम पर फंसाया था। फिर बनारस से गुवाहाटी, नागालैंड और वहां से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कराकर म्यांमार भेज दिया गया। गुलामी की जंजीरें: म्यांमार में एक लोहा गलाने वाली (रॉड बनाने वाली) फैक्ट्री में उसे 16 लाख रुपये में बेच दिया गया था। वहां उसे बताया गया कि जब तक दलालों द्वारा लिए गए पैसे वसूल नहीं होते, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

अमानवीय अत्याचार: मुन्ना के अनुसार, वहां दिन-रात मजदूरी कराई जाती थी। कई बार उसे अनजान इंजेक्शन लगाए जाते और शरीर से खून भी निकाल लिया जाता था। भागने की कोशिश करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसका सिर फट गया और शरीर पर गहरे निशान पड़ गए।

माँ की ममता की जीत: पटना से दिल्ली तक लड़ी लड़ाई
मुन्ना की घर वापसी किसी चमत्कार से कम नहीं है, जिसके पीछे उसकी माँ जरीना का 13 साल का कड़ा संघर्ष है। लंबा कानूनी सफर: जरीना ने साल 2012 में बौसी थाने में केस दर्ज कराया था। वे थककर बैठी नहीं, बल्कि डीजीपी कार्यालय से लेकर पटना और दिल्ली की अदालतों के चक्कर काटती रहीं।

कोर्ट की सख्ती: हाल ही में न्यायालय ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया। कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करते हुए ‘कुर्की’ का आदेश दिया और 3 महीने के भीतर बच्चे की बरामदगी का अल्टीमेटम दिया।

दबाव में रिहाई: कानूनी फंदा कसते देख दलालों ने दबाव में आकर मुन्ना को म्यांमार से नागालैंड के रास्ते अररिया आरएस स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया, जहाँ से पुलिस ने उसे रिकवर किया।

भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का गंभीर खतरा
बाल कल्याण समिति (CWC) अररिया के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने इसे एक माँ के धैर्य और संघर्ष की जीत बताया है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा: “भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में मानव तस्करी एक गंभीर समस्या है। मुन्ना का मामला यह साबित करता है कि दलाल कितने संगठित और क्रूर हैं। न्यायालय की सख्ती के कारण ही दलालों ने मुन्ना को म्यांमार से लाकर यहाँ छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।”

अब बस घर की सुकून भरी छाँव
13 साल तक विदेशी धरती पर जुल्म सहने वाला मुन्ना अब अपनी माँ के पास है। वह कहता है, “मैं अपनी माँ का चेहरा देखने के लिए तड़प गया था, मुझे यकीन नहीं था कि कभी वापस आ पाऊंगा।” फिलहाल पुलिस और बाल कल्याण समिति इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सुरागों को खंगालने में जुटी है।

Tags:

araria news
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

सरसी में पुलिस–पब्लिक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता, खेल के जरिए बढ़ा आपसी विश्वास

PURNIA NEWS
Next

PURNIA NEWS: अमौर में नई सड़क का शिलान्यास, मुख्य पार्षद दिलआरा बेगम ने फीता काटकर किया उद्घाटन

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme