एएसआर कप सीजन 6 – सीतामढ़ी और मुंगेर ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

अररिया, प्रिंस कुमार : फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान में एमएससीसी (MSCC) की ओर से आयोजित एएसआर कप सीजन छह के पांचवें दिन मंगलवार को दो रोमांचक प्री-क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहले मुकाबले में सीतामढ़ी ने वैशाली को 26 रनों से हराया, जबकि दूसरे मैच में मुंगेर ने सुपौल को 62 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया।

पहला प्री-क्वार्टर: सीतामढ़ी बनाम वैशाली
इस मैच में वैशाली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और सीतामढ़ी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।सीतामढ़ी की पारी: सीतामढ़ी की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए निशांत मिश्रा ने 42 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 100 रन की शतकीय पारी खेली। मो. इफ्तिखार ने 23 और मन्ना दास ने 25 रन का योगदान दिया।

वैशाली की गेंदबाजी : कप्तान रोहित शर्मा ने 50 रन देकर 4 विकेट और मोहित स्टार्क ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैशाली की टीम 15 ओवर में 164 रन ही बना पाई। वैशाली की ओर से शिवम सिंह ने नाबाद 40 रन बनाए।

मैन ऑफ द मैच : निशांत मिश्रा (सीतामढ़ी)

दूसरा प्री-क्वार्टर : मुंगेर बनाम सुपौल
दूसरे मुकाबले में सुपौल ने टॉस जीतकर मुंगेर को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।

मुंगेर की पारी : मुंगेर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंगेर की ओर से हर्षित ने 35 गेंदों पर नाबाद 102 रन की धुआंधार शतकीय पारी खेली, जबकि कार्तिक ने 61 रन, तनवीर ने 32 और नोमान ने 22 रन बनाए।

सुपौल की गेंदबाजी: पप्पू और वीरू ने 2-2 विकेट लिए। 258 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपौल की टीम 13.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी और 62 रनों से मैच हार गई। सुपौल की ओर से प्रियांशु ने 75 और प्रदीप ने 36 रन बनाए।

मुंगेर की गेंदबाजी: रासबिहारी ने 28 रन देकर 4 विकेट झटके, नवीन सिंह और शाहनवाज ने 2-2 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच : हर्षित यादव (नाबाद 102 रन)।

अब क्वार्टर फाइनल की बारी
मैच के आयोजक भास्कर सिंह और कुणाल सिंह ने बताया कि रोमांचक मुकाबले जारी रहेंगे। बुधवार को टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे:

पहला क्वार्टर फाइनल: सीतामढ़ी बनाम आरा

दूसरा क्वार्टर फाइनल: मुंगेर बनाम फारबिसगंज अमन इलेवन इस सफल आयोजन में भास्कर सिंह, कुणाल सिंह सहित सज्जन कुमार, डिंपल चौधरी, पवन अग्रवाल, कुमार विवेक, रोहित कुमार, मेहताब, और अभिषेक कुमार समेत आयोजन समिति के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *