पर्यवेक्षक की मौजूदगी में बिहार पेंशनर समाज की नई कार्यकारिणी गठित

सहरसा, अजय कुमार : बिहार पेंशनर समाज के कचहरी रोड स्थित जिला शाखा कार्यालय में मंगलवार को 2026-27 हेतु बिहार पेंशनर समाज जिला शाखा की नई समिति का गठन किया गया। इस मौके पर जिला सचिव माधव प्रसाद सिंह बिहार पेंशनर समाज के पर्यवेक्षण में संपन्न किया गया।चुनाव में लगभग दो सौ पेंशनर सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्रनाथ झा गोपाल एवं संचालन रघुनाथ प्रसाद यादव के द्वारा किया गया। वही सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी में सभापति सुरेंद्रनाथ झा गोपाल,उपसभापति कमलेश्वरी प्रसाद यादव, परमानंद खां, सचिव रघुनाथ प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव प्रभाकांत झा,शशि कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार मिश्रा, संगठन सचिव कैलाश राय एवं सदस्य के रूप में अरुण कुमार ठाकुर, भुवनेश्वर शाह, परमानंद शाह, सरोज कुमार मिश्रा, राजीव कुमार वर्मा, चंद्र मोहन ठाकुर, राजेश कुमार झा को सदस्य बनाए गए हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पाग चादर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। पर्यवेक्षक माधव प्रसाद सिंह ने कहा कि पेंशनर समाज द्वारा गठित नई कार्यकारिणी के तहत सुयोग्य पदाधिकारी का चयन किया गया है जो पेंशनर समाज के हित में सरकार द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं का आकलन कर नए सदस्यों को राहत प्रदान करेगी। कोषाध्यक्ष चंदन कुमार मिश्रा ने कहा कि इस बार कमेटी में अनुभवी एवं योग्य लोगों का चयन किया गया है जिनके माध्यम से आने वाले समय में कमेटी पूर्ण रूप से बेहतर काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *