सहरसा, अजय कुमार : महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा को निरस्त करने हेतु लाये जा रहे विधियक के विरुद्ध शहर के सड़कों पर जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।विरोध करते हुये जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि केंद्र सरकार जन विरोधी है जो गरीब किसान, मजदूर, बेरोजगार के लिए मनरेगा योजना को समाप्त करने कि साजिश कर रहीं है।जिसे कांग्रेस कभी भी सफल नहीं होने देगी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी के द्वारा गरीब मजदूर को आर्थिक सहयोग दिलाने के लिए जनहित और गरीबों के लिए यह महत्वपूर्ण योजना लाई थी।
जिसे मोदी सरकार गरीबों के साथ मनरेगा के अन्याय करने जा रहीं है जबकि यही योजना करोना काल में इन गरीबों के लिए बरदान साबित हुआ था इसलिए आज हमसभी कांग्रेसजन सड़कों पर विरोध कर रहे हैं।आज के प्रदर्शन में वरीय उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, प्रदेश प्रतिनिधि मो नईम उद्दीन, इंटक अध्यक्ष सत्य नारायण चौपाल, इंटक महिला अध्यक्ष आशा देवी,पूर्व प्रदेश युवा संयोजक मनीष कुमार,नगर अध्यक्ष बीरेंद्र पासवान,भरत नारायण झा, दिवाकांत गिरी, सूरज झा कार्यालय सचिव बैधनाथ झा,उदययादव,अमित पाण्डेय, विजय कुमार, पप्पू कुमार, हिमांशु कश्यप, माहेश्वरी शर्मा, अजय यादव, रमेश यादव, राजेश झा, वरुण झा, उमेश पासवान आदि ने भाग लिया।



