आरएम कॉलेज मे इंडियन नॉलेज सिस्टम रिवाइवल आफ भारतीय ज्ञान परम्परा विषय पर सेमिनार आयोजित

सहरसा, अजय कुमार : राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय के शिक्षा संकाय एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में इंडियन नॉलेज सिस्टम रिवाइवल आफ भारतीय ज्ञान परम्परा विषय पर आयोजित एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्धाटन मुख्य अतिथि बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा. बिमलेन्दु शेखर झा के द्वारा किया गया। कुलपति ने मंचासीन विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो डा अशोक कुमार ठाकुर, प्रधानाचार्य प्रो डा गुलरेज रौशन रहमान, आयोजन सचिव डा ललित नारायण मिश्र के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शैक्षिक सत्र में बीज वक्ता डा अरविंद कुमार मिलन, विभागाध्यक्ष डीडीई, ललित नारायण मिश्र मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा और संसाधन विशेषज्ञ के रूप में चार अन्य वक्ताओं में जेडएचटीटी कॉलेज दरभंगा से विभागाध्यक्ष प्रो डा एम ए हासमी, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डा. मिर्जा निहाल अहमद बेग एवं बीएनएमयू., मधेपुरा के शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. (डा.) सुरेन्द्र कुमार ने अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में एम एल टी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डा. सुधीर कुमार सिंह, भी उपस्थित रहे।कुलपति विमलेन्दु शेखर झा ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 भारत की पहली ऐसी शिक्षा नीति है जो इनकी अपनी है।

हमारी शिक्षा नीति पहली बार पाश्चात्य शिक्षा नीति से अलग हुई है। उन्होंने प्रशाल में लगे ज्योतिबा फुले, विवेकानंद, चरक, सुश्रुत, चाणक्य आदि के तैलचित्रों के साथ कोसी क्षेत्र के पं मंडल मिश्रा, विदूषी भारती, संत लक्ष्मी नाथ गोसाई, कारू खीरहरि आदि के योगदानों को याद कर उनके तैलचित्रों को लगाने की भी उपयोगिता पर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा की माता प्रथम गुरु है और प्राचीन गुरुकुल व्यवस्था एक व्यावहारिक और अनुभाविक ज्ञान पर आधारित शिक्षा थी समग्र व्यक्तित्व का विकास में उपयोगी था। डा गुलरेज रहमान ने कहा कि हमारी प्राचीन शिक्षा शिक्षाओं में हमारे विज्ञान, औद्योगिकी, प्राद्यौगिकी, जीवन-मूल्य इत्यादि के तत्व मौजूद हैं।इस अवसर पर डा. अरविन्द,डा. हासमी, डा अहमद बेग, डा सुरेन्द्र ने अपना वक्तव्य देकर कार्यक्रम की सराहना की।मंच से प्रचार्य डा रहमान की पुस्तक एक्सप्लोरिंग ह्यूमेनिज्म इन ग्राहम ग्रीनीज फीक्सन, एलिमैंट्स आफ नेचुरलिज्म एंडज्ञफेटलिज्म इन द वेसेक्स नॉवेल आफ थॉमस हार्डी, रिवाइजिंग डिकेंसेस सोसल कॉमेंटरी इन हिज सेलेक्टेड नॉवल, का विमोचन भी कुलपति के कर कमलों द्वारा किया गया।

मंच संचालन डा. शुभ्रा एवं डा. लक्ष्मीकुमार कर्ण एवं धन्यवाद ज्ञापन डा अक्षय कुमार चौधरी द्वारा किये गये।इस अवसर पर डा राजीव, डा अरुण, डा आशुतोष, डा उर्मिला, डा इंद्रकांत, सुशील कुमार झा, डा कविता कुमारी, डा आरती, डा मनोज, डा विनय, डा नागेंद्र, डा आलोक कुमार झा, डा अमिष, डा प्रतिभा, डॉ संजय, डा सुमंत राव, डा पिंकी, डा. अपर्णा, डा संजीव, डा गोपाल, डा भगवती, डा किरण, डा मंसूर, डा अरुण, डा रामावधेश, डा पूजा, डा. रामानंद, डा निर्मल, डा प्रवीर, डा सुप्रिया, डा डेजी, डा किरण, डा सुदीप, डा बिलो, डा प्रियादर्शनी, डा पंकज, डा अखिलेश, डा प्रशांत कुमार मनोज, डा नबीउल, डा कृष्णकुमार, डा प्रीति, डा रूद्र किंकर वर्मा, डा कमलकांत, डा हनी, डा प्रीति, डा रूपक, डा रामकेवल, डा संजीव राठौर, डा दिनेश, डा सरिता, डा ब्रजेश, डा राजेश, डा अजीत, डा मकसूदन, सुरुचि चंद्रा, डा गौतम, डा मनोज, डा. शशिमाला, डा सत्तार, डा. असरारूल, डा संजय, डा आनंद मिश्रा, डा लक्ष्मण, डा कोमल, डा सुरेश, डा बिहू, डा पिंकी, डा पूनम, डा आलोक मिश्रा, डा नीशीत, डा रोशन, डा विकास, डा धनंजय, डा अनिल, डा सतीश राज, डा सौरव, डा सोनी, डा मनीष, नंदकिशोर झा, रणधीर मिश्रा, आशुतोष पाण्डेय, आलोक मिश्रा, हिफाजत, सौहराब, उदय तिवारी, हैदर, सुमित, सुधाकांत, प्रमोद एवं बी एन एम वी के प्राचार्य प्रो डा संजीव कुमार भी उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon