अभिरूचि आभूषण केंद्र में चोरी, आ बैल मुझे मार वाली कहावत कर गया चरितार्थ

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : अभिरूचि आभूषण केंद्र में चोरी, आ बैल मुझे मार वाली कहावत चरितार्थ कर गया लगता है । इस अभिरूचि आभूषण केंद्र में हुई चोरी, सभी को संशय में डाल दिया है, इधर पुलिस तकनीक तकनीकि टीम से से जांच करवाकर, उसके आधार पर खुलासा करने के प्रयास में लगी हुई है । यह बता दें कि मंगलवार की रात बाजार की मुख्य सडक के बगल स्थित आभूषण केंद्र से लगभग साढे सत्रह लाख रूपये के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था । सूचना की खबर पाकर जब पुलिस पहुंची, तब पीछे का दरबाजा काफी कमजोर एवं बिना लाॅक का था, जिसे देख पुलिस आश्चर्यचकित हो गई थी । चोर किवाड खोलकर सीढी के उपर बने एसबेस्टस को हटाकर दुकान में घुसे थे तथा आराम से सीसीटीवी के डीवीआर सहित लगभग सत्रह लाख रूपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया था । चोरों ने आर्टिफिसियल गहनों को छूआ तक नहीं था तथा रैक एवं लाॅकर के गहनों पर हाथ साफ कर दिया था । यही बात सबको संशय में डाले हुए है कि आखिर पीछे का दरबाजा क्यों कमजोर एवं बिना लाॅक का था ।

पहली जांच के बाद पुलिस के द्वारा दरबाजा बंद करवा देने के बावजूद, खोल दिया गया था दरबाजा-

पुलिस सहित सभी को इस बात का संशय है कि जब पुलिस पहलीबार पहुंची थी, तब दुकानदार को जांच के बाद दरबाजा बंद करने की सख्त हिदायत देते हुए, अपने सामने दरबाजा बंद करवा दी थी, ताकि कोई एविडेंस के साथ छेडछाड नहीं कर सके, परंतु दुकानदार द्वारा आमलोगों के लिए दुकान खोल दिया गया था । दुसरी बार भी वही हाल हुआ था तथा बिडी का टुकडा, पलास आदि से भी छेडछाड की गई थी, इससे कई तरह के सवाल खडे हो रहे हैं कि आखिर दुकानदार ने पुलिस की बातों को क्यों नहीं मानी तथा मना करने के बाद भी उसने आमलोगों को अंदर क्यों जाने दिया ।

चोरी के मामले में दुकानदार की देखी गयी लापरवाही-
आभूषण की दुकान में चोर दुकानदार की लापरवाही स्पष्ट दिख रही है तथा उसके भाई भी स्वीकार कर रहे हैं कि उनके कहने पर भी दुकानदार पीछे का दरबाजा मजबूत नहीं किया था । दुकान के आगेवाले भाग में जहां से लोगों की आवाजाही लगी रहती है, वहां बडे-बडे मजबूत गेट एवं ताले लगे हैं, परंतु पीछे में प्लाई की एक कमजोर किवाड लगी थी, वह भी मौके पर बिना लाॅक की थी । बडा भाई बबलु ने कईबार उसे टोका था कि पिछे का दरबाजा मजबूत करो, परंतु ध्यान नहीं दिया था । उसने दुकानदार की लापरवाही को सही ठहराया है । इससे कई बातें पुलिस सहित आमलोगों को इस चोरी की घटना को संशय में डाल दिया है ।

आभूषण की दुकान बाजार की मेन सडक पर है-
आभूषण की दुकान बिरौली बाजार की मेन सडक पर है, जहां गस्ती के दौरान पुलिसवालों द्वारा उसपर हमेशा नजर रखी जाती देखी गयी है । इस बात को बाजारवासी भी स्वीकार कर रहे हैं । कुल मिलाकर इस घटना ने सबको संशय में डाल दिया है तथा हरओर इसी बात की चर्चा हो रही है । देखें पुलिस कबतक इस चोरी का खुलासा करती है । वैसे पुलिस अब तकनीकि टीम द्वारा जांच में मिली रिपोर्ट पर ध्यान केंद्रित कर रही है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon