शराब के खिलाफ अभियान में महिला तस्कर गिरफतार

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: बीती रात रूपौली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आझोकोपा गांव के तिरासीटोला में शराब तस्कर महिला के घर छापामारी की, मौके पर पुलिस को देखते ही महिला बांसबाडी में भाग गई। बांसबाडी में तलाशी के दौरान शराब से भरी तीन गैलनें मिलीं, जिसमें दो-दो लीटर देशी शराब भरी हुई थीं। पुलिस ने उस महिला को गुरूवार की सुबह गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि लगातार शराब के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस केा सूचना मिली कि आझोकोपा गांव के तिरासी टोला में एक महिला अपने घर पर शराब बनाती है तथा उसकी तस्करी करती है। वह पूर्व में शराब के मामले में अपने पति के साथ जेल भी जा चूकी है। पुलिस बिना देर किये ही उसके घर पर छापामारी की, पुलिस को देखते ही महिला दो-दो लीटर के तीन गैलन को लेकर बांसबाडी की ओर भाग खडी हुई।

पुलिस बल ने उसका पीछा किया, बांसबाडी में तीनों गैलन तो मिले, परंतु महिला नहीं मिली। पुलिस शराब के गैलन को जप्त कर ले आयी तथा सुबह फिर उसके घर पर छापामारी की तथा सीता देवी, पति मुकेश उरांव को गिरफतार कर लिया। महिला अपने पति के साथ इसी साल शराब बेचने के आरोप में जेल भी जा चूकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *