पूर्णिया, आनंद यादुका : धमदाहा के एसडीएम अनुपम ने गुरुवार को धमदाहा प्रखंड स्थित प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय धरहर यमुनिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम स्वयं छात्र-छात्राओं के वर्ग कक्ष में पहुँचे और एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों से पढ़ाई से संबंधित कई सवाल पूछे। छात्र-छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ उनके प्रश्नों का सही उत्तर दिया, जिससे एसडीएम काफी प्रभावित नजर आए। विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ पाकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

एसडीएम अनुपम ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन और और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और विद्यार्थियों को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक माहौल सहित सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रधान को व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसडीएम के इस निरीक्षण से विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों में उत्साह का माहौल देखा गया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *