रुपौली के विकास को लेकर सकारात्मक पहल, विधायक कलाधर मंडल की मंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात

पूर्णिया, आनंद यादुका : रुपौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर प्रसाद मंडल ने जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात अत्यंत सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई, जिसमें रुपौली विधानसभा के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर गंभीर और सार्थक चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान विधायक श्री मंडल ने क्षेत्र की प्रमुख विकास आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री श्री चौधरी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और रुपौली विधानसभा के विकास कार्यों में हर संभव सहयोग एवं समुचित मदद का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जदयू नेता ललन कुमार राय भी उपस्थित रहे। मंत्री से मुलाकात के पश्चात विधायक कलाधर मंडल ने याचिका समिति के सभापति जनक सिंह से भी मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि हाल ही में विधायक श्री मंडल को याचिका समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है, जो रुपौली के लिए एक महत्वपूर्ण और गर्व की बात है। यह पूरी श्रृंखला रुपौली विधानसभा के विकास को नई गति देने की दिशा में एक सकारात्मक और आशाजनक कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *