पूर्णिया, आनंद यादुका : धमदाहा थाना क्षेत्र की पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी नवल राम को पुलिस ने लूट की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान कुवारी पंचायत के ककरबध्धा गांव निवासी भिखारी राम के पुत्र नवल राम के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी कर उसे धर दबोचा। बताया जाता है कि नवल राम के खिलाफ धमदाहा थाना सहित विभिन्न थानों में लूट, चोरी समेत कई संगीन मामलों के केस दर्ज हैं। वह इससे पूर्व भी कई बार जेल जा चुका है और इलाके में उसका आतंक लंबे समय से बना हुआ था।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व नवल राम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी गरैल निवासी एक बर्तनिया से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें उसकी बाइक भी लूट ली गई थी। पुलिस ने उसी लूटी गई बाइक को नवल राम के घर से बरामद किया है। धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नवल राम को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *