PURNIA NEWS, विमल किशोर : अमौर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रहीम सागर पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि अमौर थाना कांड संख्या 528/25 चुन्ना पिता स्व0 अ0 गफूर साकिन ताजपुर थाना अमौर को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए बताया कि 18 दिसंबर 2025 को दोपहर में 12:00 बजे के करीब स्टेट बैंक के समीप वार्ड नंबर 7 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रहीम सागर दोपहिया वाहन से घर से अमौर आ रहा था।

इसी दौरान स्टेट बैंक के समीप पीछे से चुन्ना पिता स्व अब्दुल गफूर साकिन ताजपुर ने जान मारने की नीयत से ईंट से सर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिस पर वह गंभीर रूप से घायल हुए। मामले को लेकर अमौर थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज है होने के 24 घंटे के अंदर थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने आरोपित को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *