Bihar Election 2025: पूर्णिया में भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका का भव्य स्वागत, बोले – “पूर्णिया में फिर खिलेगा कमल”

पूर्णिया: Bihar Election 2025 पूर्णिया विधानसभा से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा घोषित एनडीए प्रत्याशी विधायक विजय खेमका के पूर्णिया आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। हरदा बाजार, मधुबनी बाजार, रजनी चौक, रामबाग और कटिहार मोड़ समेत कई स्थानों पर भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

पूरे मार्ग में “विजय खेमका ज़िंदाबाद” और “एनडीए ज़िंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। तीसरी बार भाजपा एवं एनडीए प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा —“कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता के आशीर्वाद से पार्टी ने मुझे पुनः अवसर दिया है। पूर्णिया की जनता इस बार फिर से कमल खिलाएगी।

हमारा संकल्प है — विकसित, आत्मनिर्भर और सुविधाओं से संपन्न पूर्णिया का निर्माण।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। खेमका ने कहा कि पूर्णिया को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाना और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *