पूर्णिया: भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी भवन में जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रुपौली विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर की उपस्थिति में दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से रूपेश कुमार, ललन राय, राजकिशोर मेहता, निर्मल राय, चंदन चौधरी, प्रभाष कुमार सहित कई स्थानीय नागरिक शामिल रहे। सभी नवसदस्यों का पार्टी नेताओं द्वारा माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रुपौली विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है। आम जनता का पार्टी पर बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि जदयू की नीतियाँ जमीन पर प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं और आम लोगों की बढ़ती भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आने वाले समय में पार्टी विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

कार्यक्रम में जदयू के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *