PURNIA NEWS : पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बनमनखी प्रखंड अंतर्गत जानकीनगर नगर पंचायत के मधुबन गांव और चकमका गांव (वार्ड संख्या–09) में हुई आगजनी की घटनाओं से प्रभावित परिवारों से सांसद पप्पू यादव ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और प्रत्येक पीड़ित परिवार को 15-15 हजार रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की। सांसद ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए कहा कि यह बेहद दुखद हादसा है और प्राथमिकता के तौर पर पीड़ितों को राहत पहुंचाना जरूरी है, साथ ही प्रशासन को भी अविलंब मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

उन्होंने ठंड के मौसम में आग से बचाव को लेकर आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उल्लेखनीय है कि मधुबन गांव में लगी भीषण आग में तीन परिवारों के घर जलकर नष्ट हो गए थे, जिसमें 12 बकरियों की भी मौत हो गई, जबकि चकमका गांव में कई परिवारों के मकान, वाहन और घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गए। सांसद ने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे पीड़ितों के साथ खड़े हैं और राहत व पुनर्वास के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *