PURNIA NEWS : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार और जिला प्रशासन पूर्णिया के सहयोग से आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 में चयनित प्रतिभागियों को सोमवार को समाहरणालय परिसर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बच्चों को मधुबनी में 23 और 24 दिसंबर 2025 को होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए भेजा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य, चित्रकला, वक्तृता, विज्ञान मेला, कविता लेखन और कहानी लेखन विधाओं के कुल 34 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को पूरे आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर उरांव, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार पटेल, दल नेता विजय कुमार दास, शिक्षिका ज्योति प्रिय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *