सहरसा, अजय कुमार : एमएलटी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय नाट्य प्रतियोगिता संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पांच महाविद्यालयों की सहभागिता रही। पांच विधाओं में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में रमेश झा महिला महाविद्यालय के छात्राओं के द्वारा ‘साहित्य अकादमी’ एवं ‘प्रबोध साहित्य सम्मान’ से सम्मानित प्रोफेसर सुभाषचंद्र यादव लिखित मैथिली नाटक ‘डर’ प्रस्तुत किया गया। नाटक का सफल निर्देशन मैथिली विषय के वरीय प्राध्यापक सह क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ अभय कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में एमएलटी कॉलेज प्रथम व रमेश झा महिला महाविद्यालय द्वितीय स्थान प्राप्त किया।रमेश झा महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर उषा सिंह ने छात्राओं को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि नाटक खेलने से छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ए.के. ठाकुर, डॉ.वरुण कुमार, लेखापाल प्रकाश झा एवं नाटक में भाग लेने वाली छात्राएं लक्ष्मी कुमारी, लता कुमारी,भाव्या कुमारी, कल्याणी कुमारी, भारती कुमारी, और नीतू कुमारी। उक्त सभी छात्राओं को विश्वविद्यालय से आए विशिष्ट अतिथि क्रीडा निदेशक प्रोफेसर अब्दुल फजल, उपनिदेशक डॉ. जैनेंद्र कुमार, प्रॉक्टर डॉक्टर इम्तियाज अंजुम एवं एम. एल. टी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार सिंह के द्वारा मेडल एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।



