बच्चों को सुगम शिक्षा देने के लिए टीएम का प्रयोग अनिवार्य रूप से विद्यालय में करें : सुदर्शन गौतम

सहरसा, अजय कुमार : सलखुआ प्रखंड के पूर्वी तटबंध के अंदर फरकिया दियारा में संकुल संसाधन केंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय कबीरा में 3.0 टीएलएम मेला का आयोजन किया गया.टीएलएम मेले का उदघाटन संकुल समन्वयक सह प्रखंड अध्यक्ष बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के सुदर्शन कुमार गौतम के साथ शिव कुमार एवं शिक्षक-शिक्षिका मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काट कर विधिवत रूप से किया। उदधाटन करने के बाद शिक्षक नेता सुदर्शन गौतम ने सभी विधालय से आये हूए प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक शिक्षिका को संबोधित करते हुए कहा कि इस मेले के आयोजन से शिक्षक शिक्षिका में भी बौद्धिक क्षमता तथा दक्षता का भी विकास होता है, टीएलएम के माध्यम से ही शिक्षक शिक्षिका विद्यालय में रुचिकर एवं सरल बनाकर छात्र-छात्राओं के बीच पठन-पाठन करवायें, जिससे की छात्राओं को हर विषय में पढ़ने के प्रति जिज्ञासा बढे, हर विषय का शिक्षक शिक्षिका अपने से टीएम तैयार कर बच्चों के बीच टीएलएम की प्रस्तुति करके ही पठन पाठन करें, शिक्षक नेता सुदर्शन गौतम ने कहा कि सरकार के द्वारा जो टीएम मेला लगाया जाता है, यह एक सराहनीय सरकार का कदम है, शिक्षक- शिक्षिका भी अपने से स्वयं टीएम तैयार कर बच्चों को सुगम शिक्षा दें।

टीएम मेला प्रदर्शनी में प्रथम स्थान मध्य विद्यालय रैठी, द्वितीय स्थान मध्य विद्यालय कबीरा, तृतीय स्थान नव प्राथमिक विद्यालय कांटी, सभी को श्री गौतम बधाई देते हुए कहा कि आप लोग प्रखंड जिला और राज्य में भी अपना अच्छे ढंग से प्रदर्शन करें जिससे कि विद्यालय और प्रखंड का नाम ऊंचा हो संग- संग जिला का भी नाम ऊंचा हो। मौके पर शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम, प्रधानाध्यापक शिव कुमार, जयकृष्ण यादव, विक्रम कुमार चंदेश्वरी यादव, शंभू शुभम कौशल कुमार प्रिंस कुमार अजीत कुमार, गोविंद कुमार रोनीत राय नवीन कुमार दिगंबर कुमार, परमानंद कुमार सरिता कुमारी कंचन कुमारी विनीता कुमारी अनु प्रिया मुन्नी कुमारी कृष्णा सैनी अरुणा कुमारी भारती कुमारी सुमन प्रिया राकेश रोशन कुमारी राकेश रोशन सुनील शर्मा शंभू शुभम सदानंद राम सुप्रिया कुमारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *