पूर्णिया: पूर्णिया के सहायक खजांची थाना पुलिस ने 22 दिसंबर को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 11 अभियुक्तों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने मौके से 1,90,900 रुपये नकद, प्लेइंग कार्ड और 10 मोबाइल फोन जब्त किए। गिरफ्तार अभियुक्तों में शकील अहमद (55), सूरज कुमार राम (25), मनोज कुमार सिंह (50), विष्णु देव पंडित (45), शुभम कुमार भगत (24), मो. खुशरुद्दीन (34), मो. इमरान (29), मो. शाहबाज अंसारी (30), वजी अख्तर (32), चंदन मलिक (36) और मनोज दास उर्फ शिवाकर दास (48) शामिल हैं, सभी पूर्णिया जिले के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई इलाके में अवैध जुआ पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। Post navigationडगरूआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार उपमेयर पल्लवी गुप्ता और प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप टूर्नामेंट में बच्चों को किया विदा