सहरसा, अजय कुमार: जिले के सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के महखड़ पंचायत के वार्ड संख्या – 9 में भीषण ठंड से राहत प्रदान करने हेतु आज जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा इस कड़ाके की ठंड में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हमारा नैतिक दायित्व है तथा मैं जनसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुःख में आप सभी के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। सिमरी बख्तियारपुर की सेवा, विकास और सम्मान के लिए मैं निरंतर प्रतिबद्ध हूं। इस दौरान मौके पर अंचल अधिकारी शुभम वर्मा, राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार, गुंजन सिंह, छोटू सिंह, अनिरुद्ध पासवान, संजय पासवान, भोला पासवान सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Related Posts
चंपारण मीट दुकानदार से मांगी 50 हजार की रंगदारी, जबरन निकाल ली 10 हजार की रकम
सहरसा,अजय कुमार : सदर थाना क्षेत्र के पीएचइडी कॉलोनी, वार्ड नंबर – 8/11 निवासी उमेश…
SAHARSA NEWS: देश की संपति कब्जाने को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने किया पुतला दहन
सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व…
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना आगमन पर आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लेगें जिला भाजपा कार्यकर्ता
सहरसा, अजय कुमार : भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता…


