सहरसा, अजय कुमार: जिले के सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के महखड़ पंचायत के वार्ड संख्या – 9 में भीषण ठंड से राहत प्रदान करने हेतु आज जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा इस कड़ाके की ठंड में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हमारा नैतिक दायित्व है तथा मैं जनसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुःख में आप सभी के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। सिमरी बख्तियारपुर की सेवा, विकास और सम्मान के लिए मैं निरंतर प्रतिबद्ध हूं। इस दौरान मौके पर अंचल अधिकारी शुभम वर्मा, राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार, गुंजन सिंह, छोटू सिंह, अनिरुद्ध पासवान, संजय पासवान, भोला पासवान सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Related Posts
स्वामी विवेकानंद सेवा यात्रा अंतर्गत जिले में 11 सेवा बस्ती में निशुल्क जांच शिविर आयोजित
सहरसा, अजय कुमार: सेवा विभाग, सेवा भारती, आरोग्य भारती एवं नेशनल मिडिकोज आर्गनाइजेशन बिहार प्रांत…
SAHARSA NEWS: उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव 2025 की तैयारी के संदर्भ में समीक्षात्मक बैठक आयोजित
सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में इस वर्ष आयोजित होने…
जिलाधिकारी द्वारा सीएमआर गोदाम का शुभारंभ, किसानों मे खुशी
सहरसा, अजय कुमार: जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा कहरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीएमआर संग्रहण केंद्र रहुआ…



