उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव वर्ष 2025 में दो बार हुआ आयोजित

सहरसा, अजय कुमार : पर्यटन विभाग, बिहार सरकार द्वारा महिषी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले तीन दिवसीय श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव इस वर्ष 2025 में दो बार आयोजित किया गया। जनवरी में 28 से 30 और सितंबर में 23 से 25 तक मनाया गया। यह पहली बार था जब श्री उग्रतारा महोत्सव एक ही साल में दो बार आयोजित किया गया।

वर्ष 2024 में अक्टूबर महीने में आयोजित होने वाले श्री उग्रतारा महोत्सव में पश्चिमी कोशी तटबंध भीषण बाढ़ से कुछ सौ मीटर तक कट जाने और उससे उत्पन्न स्थिति के कारण इसे अगले वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया था।सहरसा जिले वासियों को इस तरह श्री उग्रतारा महोत्सव का लुफ्त वर्ष में दो बार उठाने का मौका मिला। जहां इस महोत्सव में मंडन धाम, महिषी दो दिनों तक राष्ट्रीय सेमिनार का ज्ञानवर्धन हुआ तो दूसरी तरफ राजकमल स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर के बॉलीवुड के कलाकारों द्वारा मनोरंजन।

ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन विभाग, पटना के द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और साथ ही स्थानीय लोग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहुंच वाले विद्वानों और कलाकारों से रूबरू भी। बिहार सरकार की इस पहल को आम जन ने समवेत स्वर में सराह रहे है और आने वाले नए वर्ष में इसे विस्तारित करने की मांग भी कर रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *