PURNIA NEWS : भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के बिहार आगमन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन ठाकुर ने उनसे मुलाकात कर बधाई दी। इस अवसर पर टनटन ठाकुर ने कहा कि सबसे कम उम्र में पार्टी की राष्ट्रीय जिम्मेदारी संभालकर नितिन नबीन ने नया इतिहास रच दिया है। बांकीपुर से पांच बार विधायक और पूर्व मंत्री रहे नितिन नबीन को यह दायित्व सौंपना भाजपा द्वारा युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का मजबूत संकेत है।

उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है और नितिन नबीन की युवा ऊर्जा व जमीनी अनुभव से पार्टी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। पटना में उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। टनटन ठाकुर ने यह भी कहा कि भाजयुमो के दिनों में नितिन नबीन के साथ काम करने का अनुभव उनके लिए गौरवपूर्ण रहा है और आज उनके राष्ट्रीय नेतृत्व में पहुंचने से पुरानी यादें ताजा हो गई हैं, जो पार्टी में नई पीढ़ी के उभार का प्रतीक है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *