PURNIA NEWS,विमल किशोर : अमौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय रौती बसहा में बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक साहेब लाल विश्वास के नेतृत्व में तिथि भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, जिला से आए बीआरपी एमडीएम प्रभारी सुबोध कुमार ठाकुर,एमडीएम प्रभारी सुधांशु कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रभारी प्रधानाध्यापक साहेब लाल विश्वास ने उपस्थित पदाधिकारी का माला पहनकर एवं बुके देकर स्वागत किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मध्यान भोजन योजना के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराना तथा विद्यालय के प्रति समुदाय की सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह था।
छात्र-छात्राएं काफी प्रसन्न नजर आ रही थी और सभी अनुशासन पूर्वक पंक्तिबद्ध होकर भोजन ग्रहण किया। बच्चों को पूरी सब्जी सलाद एवं बुंदिया परोसा गया था। जिसे बच्चों ने उत्साह के साथ खाया। अतिथियों ने विद्यालय में चल रहे तिथि भोजन कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। इस मौके पर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि तिथि भोजन कार्यक्रम से बच्चों के विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने में सहायक होते हैं तथा उनका विद्यालय के प्रति प्रेम और लगाव मजबूत होता है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वह बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेज और शैक्षणिक गतिविधियों तथा बच्चों का सर्वांगीण विकास में सहायक हो। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक साहेब लाल विश्वास,अशोक कुमार विश्वास सहित अन्य शामिल थे।



