Bihar Election 2025 : पूर्णिया विधानसभा के एनडीए (भाजपा) प्रत्याशी विजय खेमका ने आज ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने गायत्री शक्तिपीठ, बहुमंजिला बाजार, टैक्सी स्टैंड कचहरी बाजार, रानीपतरा, शांति नगर, शिव धाम, और मंझेली चौक सहित कई स्थानों पर लोगों से मुलाकात कर एनडीए सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। खेमका ने कहा कि एनडीए सरकार में शांति और स्थिरता के माहौल ने व्यापार और रोजगार दोनों के अवसर बढ़ाए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्णिया अब शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग का केंद्र बन रहा है, जहां मरंगा और सिटी बियाडा की फैक्ट्रियों में हजारों युवाओं को रोजगार मिला है, जिससे पलायन में कमी आई है।

उन्होंने जनता से अपील की कि भयमुक्त और विकसित पूर्णिया के निर्माण हेतु भाजपा (एनडीए) को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि बिहार में विकास की गति और तेज हो सके। जनसंपर्क अभियान में प्रभु मंडल, रितेश कुमार सिंह, अजीत सिन्हा, राजेश पासवान, रमेश कांति, शशि भूषण पोद्दार, अरुण झा, नरेंद्र नारायण सिंह, वरुण मंडल सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *